Makar Sankranti 2023 Wishes- मकर संक्रांति को खिचड़ी और पतंग का त्यौहार भी कहा जाता है यह त्यौहार ज्योतिषीय विज्ञान के अनुसार सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है| अधिकतर प्रति वर्ष यह १४ जनवरी के दिन ही पड़ता है| मकर संक्रांति के दिन से उत्तर भारत में शुभ दिनों की शुरुआत हो जाती है. शुभ कार्य एवं शुभ मुहूर्त इस दिन के बाद आरम्भ हो जाते हैं| मकर संक्रांति का आगमन शीत ऋतु में होता है। तिल और गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इस पर्व में तिलगुड़ खाने की परंपरा है क्योंकि इससे शरीर में गर्माहट भी आती है।